हल्द्वानी। फिल्म में धार्मिक ग्रन्थ की बेअदबी के विरोध में शहर के उलेमाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उस पर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि फिल्म “हम दो, हमारे बाराह” में धार्मिक ग्रन्थ और इस्लाम धर्म के खिलाफ गलत तथ्य पेश कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से फिल्म के निर्माताओं और वितरकों के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्यवाही करने और इसके प्रदर्शन को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।

इधर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर धार्मिक ग्रन्थ का अपमान करने वाले सिद्धार्थ चतुर्वेदी (उर्फ एक्स मुस्लिम समीर) के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेजे गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर उनके धार्मिक ग्रन्थ के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालता है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सीएम से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






