हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अंडरवाटर स्पोर्टस एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित आयोजित 6 जी नेशनल फिनस्वीमिंग चेम्पियनशिप 2023 में बतौर बतौर विशिष्ट अतिथि नगर निगम हल्द्वानी के मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से हमारा चहुंमुखी विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।






