देहरादून। उत्तराखंड शासन ने गृह अनुभाग-01 के अंतर्गत बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को जनहित, रिक्त पदों की पूर्ति और पदोन्नति के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।








