हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे ठोकर नंबर 10 पर दुर्घटनावश डूबे LIU हरिद्वार में नियुक्त 2006 बैच के आरक्षी त्रेपन सिंह नेगी का अब तक पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर जल पुलिस और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल भी मातहत अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और अभियान का निरीक्षण किया।
त्रेपन सिंह नेगी, जो कि जनपद देहरादून के कालसी तहसील के गांगरो गांव के निवासी थे, के डूबने की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा, और अब आज सुबह पुनः तलाश शुरू की जाएगी।







