- छात्राओं द्वारा चिन्हित स्थानों पर हो रही छापेमारी, सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया त्वरित एक्शन
हल्द्वानी। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस एक साथ अभियान चला रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है, जहां छात्राओं और महिलाओं ने असुरक्षा की आशंका जताई थी। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास क्रियाशाला के सामने अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान, सड़क किनारे बैठने के लिए लगाई गई बेंच पर तीन युवक शराब पीते हुए पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल पुलिस को सूचित कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें चिन्हित स्थानों पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। छात्राओं द्वारा क्रियाशाला के पास शिकायतें मिलने पर जब वह शाम को निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो वहां अराजकता का माहौल देखा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।






