जल्द से जल्द बनभूलपुरा की सड़कें ठीक नही की गई तो किया जाएगा उग्र आंदोलन- उवैस

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना इंदिरा नगर बड़ी रोड स्थित बड़ी मस्जिद के सामने दिया गया है। जिसमे बनभूलपुरा की टूटी रोड को लेकर धरना दिया गया है।

Advertisement

उवैस राजा ने कहा कि वर्तमान समय तक 4 साल 6 महीने से ज़्यादा इस सरकार में हो चुके है, जिसमे अभी तक किसी भी रोड का नया निर्माण नही हुआ है।
उन्होंने कहा बनभूलपुरा में 50 हज़ार मुस्लिम वोट होने के बावजूद भी यह पर न तो सांसद निधि से, ना विधायक निधि से, ना जिला योजना औऱ ना ही नगर निगम द्वारा भी अभी तक किसी भी जगह की रोड का नया निर्माण नही किया है।

उवैस राजा ने कहा रोडों में बड़े-बड़े गड्ढे है, जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है ओर तो ओर किसी का पैर टूट जाता है, तो कोई गाड़ी लेकर गिर जाता है।
उन्होंने कहा इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है, जिसको हम बिलकुल बर्दाश नही करेंगे।

जल्द से जल्द बनभूलपुरा की सड़कें ठीक नही की गई तो किया जाएगा उग्र आंदोलन- उवैस

साथ ही उवैस ने कहा कि भविष्य में अगर जल्द से जल्द बनभूलपुरा की सारी रोडो का निर्माण नही किया जाता है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और भूख हड़ताल भी की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशाशन की होगी।

धरने में उपस्थित पार्षद रईस गुड्डू वारसी, पार्षद फईम ज़ेबा सलमानी, सुलेमान खान, मिक्की वारसी, मारूफ अंसारी, वसीम अहमद भाऊ, मोहम्मद भूरा, अकील अहमद, उस्मान कादरी, यूथ नेता अरबाज़ खान, अज़हर मालिक, सिकंदर खान, फरमान अंसारी, अबरार अंसारी, अतहर गफ्फरी, फरमान मिकरानी, भूरा अहमद, सुहेल सिद्ददिकी, छोटे खान, रोहन पांडे आदि सेकड़ो लोग धरने पर मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News