- विद्यार्थियों के विभिन्न कौशलों को विकसित करने का उठाया बीड़ा
हल्द्वानी। शहर व क्षेत्र के प्रसिद्ध स्कूलों के साथ संगठित होकर वंडर ब्रेन्स, जो पर्सनलिटी डेवलपमेंट (व्यक्तित्व विकास) के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। कुछ समय से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व विभिन्न प्रकार के कौशल को विकसित करने कि जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। यह करीबन 20 स्कूलों में कार्यरत है, जिसमें सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस रुद्रपुर, निर्मला कान्वेंट स्कूल, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैसे प्रसिद्ध स्कूल भी शामिल हैं। आज के समय में विद्यार्थी आत्म-विश्वास व एकाग्रता की कमी, गैजेट की लत लगना, अंग्रेजी में संचार न कर पाना आदि जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों के व्यक्तित्व एवं कौशल का विकास होना अत्यंत आवश्यक है।
वंडर ब्रेन्स के चेयरमैन नीरज जोशी एवं सीईओ वरुण पांडे के अनुसार ये सभी कौशल बच्चों के व्यक्तित्व का हिस्सा बनाये जा सकते हैं, यदि इन्हे अप्रत्यक्ष रूप से स्कूलों के सहयोग द्वारा प्रशिक्षण का हिस्सा बना दिया जाए। यह हुए बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि स्कूलों व विद्यार्थियों के उत्साह को देखते वंडर ब्रेन्स ने यह निर्णय लिया है कि वंडर ब्रेन्स द्वारा एक अकादमी संचालित कि जायेगी जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास करना होगा। जिसमें मुख्य रूप से करियर काउंसलिंग, आत्म-विश्वास व एकाग्रता की कमी को कक्षा प्रशिक्षण एवं नाटक व रंगमंच के द्वारा विकसित किया जायेगा।






