हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से मैजिक सवार 12 लोग गंभीर घायल

हल्द्वानी। शहर में शनिवार को एक और गंभीर सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के गाना सेंटर के पास यूपी रोडवेज मुरादाबाद डिपो की बस ने रुद्रपुर से सवारियां लेकर आ रही टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Advertisement

सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही बस की टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Read more

Local News