हल्द्वानी में 62.60 लाख की हेरोइन, स्मैक बरामद

हल्द्वानी में 62.60 लाख की हेरोइन, स्मैक बरामद

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को शनिवार को नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष अभियान समूह (एसओजी) व हल्द्वानी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 62.60 लाख रुपए कीमत की हेरोइन व स्मैक बरामद की है।

हल्द्वानी में 62.60 लाख की हेरोइन, स्मैक बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी व मुखानी पुलिस की ओर से आज ब्लॉक तिराहे पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भगवानपुर मार्ग पर एक नशे के सौदागर सोमदत्त पुत्र ओमप्रकाश निवासी सैनी निशान, थाना फलावदा, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश को रोक कर जांच की गई तो उसके पास से बहुमूल्य 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उसके संपर्कों की तलाश में जुट गई है पुलिस उप महानिरीक्षक डा. नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

हल्द्वानी में 62.60 लाख की हेरोइन, स्मैक बरामद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News