हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही नुमाइश में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत पर गुरुवार को पूर्ति विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी में पूर्ति विभाग ने 11 घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद किए।
जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नुमाइश में घरेलू सिलेंडरो के व्यवसायिक प्रयोग पर रोकने लगाने के लिए पूर्ति निरीक्षक सुबोध त्रिपाठी, पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोरा ने टीम के साथ अभियान चलाया। अभियान में प्रतिष्ठानों से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।