कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने गांव चलो अभियान के तहत कालाढूंगी मंडल के बूथ संख्या 48 के झलुवाझाला बूथ में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। श्री भट्ट ने गांव चलो अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा के कालाढूंगी मंडल के बूथ संख्या 48 झलुवाझाला में महिलाओं के साथ संवाद किया। वहीं स्थानीय लोगों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

इस दौरान श्री भट्ट ने आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश को विश्व में नंबर वन बनाने की संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान गांव चलो अभियान के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष जगदीश बुढलाकोटी, मंडल महामंत्री विनोद बुढलाकोटी, महेंद्र दिगारी, प्रकाश भट्ट, पूर्व सैनिक तारादत्त रखोलिया, टीका राम रखौलिया, सोनू रखोलिया, प्रेम बल्लभ जोशी, नंदन मेहरा, राखी स्वयं सहायता समूह,आंचल स्वयं सहायता समूह,आरती स्वयं सहायता समूह के सदस्य तृप्ता सनवाल, जयंती देवी, शांति जोशी, नीमा सामंत, बबीता सामंत, हेमा सामंत, चंद्रा सामंत,भावना देवी, दीपा रखोलिया, पुष्पा बुढलाकोटी, चम्पा बुढलाकोटी आदि उपस्थित रहे।