हल्द्वानी। सीएससी सेंटरों में अनियमित्ता की शिकायत पाये जाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। इस क्रम में डीएम वंदना के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सीएससी सेंटरों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अनियमित्ता पाये जाने पर उनकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसारी सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 सीएससी सेंटरों की जांच की। खानचद्र मार्केट में संचालित सीएससी का लाइसेंस अन्य जगह का था, लेकिन हल्द्वानी में संचालित हो रहा था। वहीं छापेमारी मेें दो ऐसे सीएससी सेंटर भी मिले जिनका लाइसेंस किसी और व्यक्ति के नाम से मिले लेकिन उसका संचालन कोई और कर रहा था।
वहीं वनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ सीएससी सेंटरों में भी अनियमित्ता पायी गईं। विदित हो कि हल्द्वानी में सीएससी सेंटरों पूर्व में भी खामियां मिल चुकी हैं। इनमें रेट लिस्ट चस्पा नहीं होते हैं। साथ ही अन्य शिकायते भी पाई गयी हैं। इधर डीएम ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को छापेमारी करने के निर्देश दिये थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि रेट लिस्ट के अतिरिक्त लाइ्र्रसेंस संबधित खामियां पाई गयी है, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है तथा आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेंगी।






