ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी। ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। 

ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया। आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read more

Local News