छात्रसंघ चुनाव के बीच हल्द्वानी में दो गुटों की मारपीट, वीडियो वायरल

  • जगदम्बा नगर में हंगामे के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश

हल्द्वानी। जगदम्बा नगर क्षेत्र में बुधवार रात दो गुटों के बीच कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली चाट भंडार के पास का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामला छात्रसंघ चुनाव और छेड़खानी से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया गया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी क्राइम ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी इस तरह की गतिविधि या हुड़दंग की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Read more

Local News