हल्द्वानी। स्वीडन में ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की पवित्र धार्मिक किताब की बेअदबी किये जाने की घटना की निन्दा करते हुए युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए युवाओं ने कहा कि स्वीडन में उनके पाक धार्मिक किताब की बेअदबी किये जाने की घटना पर रोष जतारते हुए इसकी निन्दा की। युवाओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह स्वीडन सरकार से वार्ता कर दोषी को सजा दिलाएं।






