- वार्ड-37 में अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह
हल्द्वानी। वार्ड संख्या 37 में नहर कवरिंग और अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह के दौरे के दौरान युवा भाजपा नेता हृदयेश कुमार ने क्षेत्र की गंभीर जलभराव समस्या को उनके समक्ष उठाया। उन्होंने बरसात के दौरान स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानियों की जानकारी देते हुए बरसाती नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग रखी।
भाजपा नेता हृदयेश कुमार ने स्पष्ट रूप से बताया कि वार्ड 37 के विभिन्न हिस्सों में नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात में जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द नालों की सफाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए।






