हल्द्वानी। डीएम वंदना ने हल्द्वानी शहर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, सड़को का चौड़ीकरण, जंक्शन सुधारीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, नहर कवरिंग, यातायात व्यवस्था आदि के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ली। उन्होंने लोनिवि, जलसंस्थान, सिंचाई विद्युत, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के समीक्षा बैठक में सिन्धी चैराहे चैडीकरण, मण्डी रामपुर रोड पुलिस चैकी भवन, तीनपानी रामपुर रोड सडक चैडीकरण, मुक्ति विश्वविद्यालय के पास नहर कवरिंग, यातायात चैराहा देवलचैड जंक्शन सुधारीकरण, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के सामने संकरे मार्ग के चैडीकरण, मुखानी चैराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण, कपिलाज के पास जलभराव, चैफुला चैराहा नहर कवरिंग कार्य, कालटैक्स तिराहा कन्जैक्शन प्वाइंट, रानीबाग तिराहा, नैनीताल रोड ठंडी सडक निर्माण एवं पार्किग निर्माण, सिचाई विभाग द्वारा वॉकवे माल के समीप नाली निर्माण की भौतिक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों के टेंडर प्रक्रिया और प्रस्तावित कार्यों के सर्वे, स्टीमेट तथा अतिक्रमण चिन्हित का होमवर्क करने का निर्देष दिया। साथ ही विभागों की डीपीआर तैयार होने के बाद इन कार्यों के विषय में स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग आमंत्रित कर जनता के सुझाव प्राप्त किए जाएंग। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक अशोक चैधरी, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा सिचाई, जल संस्थान के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।






