संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। आनंद आश्रम वृद्धआश्रम संस्था की अध्यक्ष कनक चन्द के नेतृत्व में श्री आनंद आश्रम वृद्धआश्रम की टीम ने जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल से शिष्टाचार मुलाकात की। जमीन के लिए पुनः निवेदन करते हुए टीम ने जिलाधिकारी का आभार जताया की, उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यो को सराहा और गरीब लाचार बेसहारा बुजुर्गो की वृद्धसेवा करने के लिए प्रसंशा करते हुए उत्साह वर्धन किया।
जिलाधिकारी ने संस्था की कार्यालय टीम को वादा किया कि जल्दी से जल्दी वह संस्था श्री आनंद आश्रम को 200 जरूरतमंद बुजुर्गों हेतु वृद्धाश्रम निर्माण के लिए सरकारी भूमि प्रदान कर देंगे। साथ ही कहा कि 4 वर्षों से श्रीमती कनक चंद द्वारा संस्था की टीम के साथ भूमि हेतु किये गए निरन्तर प्रयासों का फल अवश्य दिया जाएगा।
संस्था टीम ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल जी को वृद्धाश्रम में आने और बुजुर्गों से मुलाकात करने हेतु विनम्र निवेदन किया। जिस पर जिलाधिकारी ने निमंत्रण स्वीकार किया। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि वह जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें सर से मिलकर बहुत खुशी हुई और जल्द ही वृद्धसेवा हेतु संस्था के पास अपनी भूमि होगी। शिष्टाचार टीम में श्रीमती कनक चंद, श्रीमती योगिता बनोला , मिस भावना बिष्ट, मिस ममता देवाल, मास्टर आदित्य चंद ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें