हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार में पुलिस को शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगा रही हैं।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तीनपानी बाईपास रोड पर कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 में रामबाग कॉलोनी निवासी अंकित चौहान पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल सिंह मृत अवस्था में मिला।
उन्होंने बताया कि मौके पर देखा तो कार के शीशे बंद थे, और कार का एसी चल रहा था। इधर पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया हैं, तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।






