हल्द्वानी। स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में आज एकता, समर्पण और सेवा की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश के एकीकरण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया, वहीं स्व. इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व, निडर निर्णय और देश की अखंडता के प्रति समर्पण को नमन किया। हल्द्वानी विधायक सुमीत हृदयेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी, दोनों ही भारत के इतिहास की ऐसी महान विभूतियाँ हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनका आदर्श और दृष्टिकोण ही देश को सही दिशा दे सकता है।
कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सर्वधर्म सद्भाव, राष्ट्र की एकता और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हेमंत बगड़वाल, एन. बी. गुणवत्त, मधु सांगुड़, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मलय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, डॉ. मयंक भट्ट, राधा आर्य, कमला सनवाल, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन भट्ट, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, अमित रावत, पार्षद मोना शर्मा, हेमन्त साहू, गोविंद बगड़वाल, लाल सिंह पवार, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, विनोद कुमार पिन्नु, गिरीश पांडे, कैलाश शाह, राजेंद्र बिष्ट, अल्का आर्य, महेशानंद, तस्लीम अंसारी, रत्ना श्रीवास्तव, मंजू पांडे, उदित करायत, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, शंकर कोहली और शोभित आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।









