हल्द्वानी। अटल उत्कृष्ट आदर्श इन्टर कालेज फुलचौड़ का औचक निरीक्षण किया और खामियां पाये जाने पर प्रधानाचार्य और संबंधित अध्यापकों को फटकार लगाई। साथ ही एडी को विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विद्यालय में अर्थशास्त्र के अध्यापक की शिकायत पर प्रधानाचार्य आशीष शर्मा व अर्थशास्त्र के अध्यापक जमन सिंह मेहरा को फटकार लगाई। उन पर आरोप था कि अर्थशास्त्र की क्लास में उनको पढ़ाया नहीं जा रहा है। वहीं छात्रों ने अंग्रेजी विषय को भी शार्ट कर्ट ढंग से पढ़ाने का आरोप लगाया। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए अध्यापक को क्लास लेने के निर्देश दिए। वहीं अंग्रेजी अध्यापक द्वारा क्लास में बच्चों को भावार्थ समझाने में असमर्थ रहने पर आयुक्त का पारा चढ़ गया और उन्होंने अध्यापक लाल सिंह व प्रधानाचार्य अशीष शर्मा को फटकार लगाकर कहा कि पहले खुद पढें उसके पश्चात बच्चों को पढायें।

साथ ही एडी शिक्षा को निरीक्षण नोट भेजने और स्कूल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य को प्रत्येक क्लास की मानिटरिंग और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा एडी शिक्षा के निरीक्षण के उपरान्त फिर से विद्यालय का निरीक्षण किया जायेगा। इसके पष्चात उन्होंने हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम में बनने वाले ओवरहैड टैंक एवं निर्माणाधीन टयूबवैल का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने मौके पर टयूबवैल के लिए बोरवैल मे लगाये जाने वाले पाइपों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाईपों की क्वालिटी उच्च स्तर की रखने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना को दिये। वहां तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।






