हल्द्वानी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय मेें लंबे समय से मिल रही अनियमिताओं की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने वहां छापेमारी की। आयुक्त के छापे के बाद वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हाल ही में विकास प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में शपथ पत्र के आधार पर धड़ल्ले से रजिस्ट्री होने की सूचना मिल रही थी। आयुक्त दीपक रावत ने इस मामले में रजिस्ट्रार कार्यालय में छापेमारी कर वहां के दस्तावेज खंगाल कर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगायी और उन्हें रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिये।






