रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान ने मानवता का परिचय देते हुए दुर्घनाग्रस्त वाहन के चालक को निकालकर प्राथमिक उपचार देने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी अधिनिस्थो के साथ मंगलवार को काशीपुर से रूद्रपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में गदरपुर के महतोष मोड़ के समीप उनके वाहन के आगे चल रही पिकअप संख्या यूके 18 सीए 6286 पलट गई। पिकअप में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर एसएसपी मंजूनाथ ने अपना वाहन रोक कर अधिनिस्थो की मदद से पिकअप चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एसएसपी सहित पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।






