राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

  • विधानसभा में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा, देहरादून में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक सफर की कामना की। नामांकन के अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी इस दौरान उपस्थित रहे। राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं देकर पार्टी की ओर से समर्थन व्यक्त किया।

Read more

Local News