सीडीओ तिवारी ने किया सराहनीय कार्य, एक स्वाभिमानी व्यक्ति की कि मदद, आगे भी मदद करने का दिया आश्वसन

  • जनता दरबार मे फरियादियों ने आप बीती सीडीओ को सुनाई
  • 37 फरियादियों ने सीडीओ को सुनाई अपनी समस्याएं

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीक़ी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने जनता दरबार में दिव्यांग बॉबी की मदद की।
उन्होने बाबी को अपने ट्राईसाइकिल में चलती-फिरती दुकान खोलने हेतु सामग्री प्रदान की, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उन्होने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी उसकी मदद करेंगे।

Advertisement

गत गुरूवार को बॉबी जनता दरबार मे आया था, उसने कहा कि वह स्वाभिमानी है वह ऋण व लोन नही लेगा तथा किसी दूसरे के उपर भी निर्भर नही रहेगा।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसे स्वरोजगार करने हेतु दुकान सामग्री दी तथा भविष्य मे भी प्रशासन से मदद करने का आश्वासन दिया।

गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से सम्बन्धित 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी।
अधिकांश समस्याओ का मौेके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

फरियादियों में जमरानी रोड दमुवाढूगा निवासी अमरनाथ जोशी ने कहा कि जमरानी रोड मे नाले में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण व नाले का मुहाना छोटा होने से पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय निवासी व दुकानदारों के घरों मे घुस जाता है। उन्होने समस्या समाधान करने का अनुरोध किया।


जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं उपजिलाधिकारी को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समधान करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये।

दुर्गापालपुर परमा निवासी तुलसी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे है।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को वात्सल्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

देवपुर कुरियागांव निवासी उमेश चन्द्र जोशी ने स्वतन्त्रता संग्राम आश्रित पेशन व परिचय पत्र दिलाने का अनुरोध किया।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पान सिह मेवाडी निवासी देवपुर सनवाल चोरगलिया ने अवगत करना कि चोरगलिया के खौलाबाजार मे दस आवासीय पटटे ग्रामीणों हेतु स्वीकृत हो चुके है। जबकि पटटे पटटाधारको को अभी तक आवंटित नही हुये है।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनता सुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह आदि मौजूद थे।

सीडीओ तिवारी ने किया सराहनीय कार्य, एक स्वाभिमानी व्यक्ति की कि मदद, आगे भी मदद करने का दिया आश्वसन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News