ब्रेकिंग न्यूज़: नहर में गिरा युवक, मौत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक युवक अचानक नहर में गिर कर फस गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद युवक को नहर से निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत मुखानी चौराहे पर भोजन का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले राम सिंह बिष्ट उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह बिष्ट निवासी लालडार्ट तिलक नगर खाना बनाते समय अचानक नहर में गिरकर फस गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर युवक को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी चिकित्सालय के गए, जहाँ से युवक को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Read more

Local News