अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में एक बरात की कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोगों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर दिया है, तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सुबह के समय पिथौरागढ़ के बेरीनाग से वापस आ रही बारात की कार फोर्ड फिएस्टा संख्या यूके 18 एच 6578 अल्मोड़ा जिले के बखरिया पोस्ट जमरानी-बैंड धौलछिना में लभगभ 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दन्या पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची।

उन्होंने बताया कि टीम ने चालक मंगल सिंह रोतेला उम्र 65 वर्ष पुत्र जयंत सिंह निवासी मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़, अक्षीता उम्र 7 वर्ष पुत्री मंगल सिंह उम्र-7 वर्ष व यौगिता उम्र 8 वर्ष पुत्री जगदीश को स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर से उपर रोड में लाकर 108 एम्बुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। तो वही दुर्घटना में मृतक जयन्त सिंह (दूल्हे के पिता) उम्र 65 वर्ष पुत्र बच्ची सिंह निवासी मटेला काफलीगेर थाना झिरोली पिथौरागढ़, अनीता उम्र 32 वर्ष पत्नी मंगल सिंह, सीमा उम्र 36 वर्ष पत्नी जगदीश सिंह, समर उम्र 10 वर्ष पुत्र मंगल सिंह को बाड़ी-बैग की मदद से उपर लाकर राजस्व विभाग द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। तथा प्रथमदृष्टया चालक/दूल्हे का भाई मंगल सिंह रोतेला को नींद का झोंका आने के कारण घटना होना प्रतीत होता है। सम्बंधित वाहन यूके 18 एच 6578 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।






