ब्रेकिंग न्यूज़- सड़क हादसे में व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रामनगर। जिले में इन दिनों सड़क हादसे व अन्य किसी भी तरह के हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे हैं।

अभी – अभी एक और दिलदहलाने वाला समाचार सामने आया है, जहाँ एक शहर के व्यापारी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार रामनगर व्यापारी संजीव अग्रवाल उर्फ संजू उम्र 50 वर्ष विमरा फैक्ट्री की ओर अपने कार्य के जा रहे थे।

बताया जा रहा है की संजीव अग्रवाल कोसी रोड की ओर से होते हुए किसी कार्य से बैराज की तरफ जा रहा था। इस दौरान बैराज के पास राहगीरों ने उन्हें पड़ा हुआ देखा।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, वही मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने संजीव को उठाकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर संजीव अग्रवाल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सड़क हादसें में मोहल्ला बंबाघेर निवासी व्यापारी संजीव अग्रवाल की कोसी बैराज के समीप मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वह कोसी बैराज पर घूमने जा रहे थे।हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़- सड़क हादसे में व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News