ब्रेकिंग न्यूज़- राज्य कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, इन मामलों पर लगी मोहर

ब्रेकिंग न्यूज़- राज्य कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, इन मामलों पर लगी मोहर
ब्रेकिंग न्यूज़- राज्य कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, इन मामलों पर लगी मोहर

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में यहां महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी। आज कैबिनेट के समक्ष रखे गए कुल 30 प्रस्ताव रखे।

जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड खेल नीति 2021 को मिली मिली मंजूरी।

राज्य परिवहन निगम की बसों में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा।

भोजन माताओं को अब प्रतिमाह 2000 के बजाय 3000 रुपए मिलेगा वेतन।

पीआरडी जवानों का वेतन बढ़ाया गया। अब मिलेगा 2100 रुपये वेतन।

राशन डीलरों को भी मिली बड़ी सौगात। प्रति कुंतल 50 दिया जाएगा मुनाफा।

मेडिकल छात्रों को दी जाने वाली राहत इसी वर्ष से होगी लागू।

बद्रीनाथ मास्टर प्लान में ध्वस्त होने वाले मकानों को सहमति से अलग-अलग मानको के आधार पर दिया जाएगा मुवावजा, आवास की मांग करने वालो को दिया जाएगा आवास।

एसटी- एससी और बीपीएल परिवारों के लिए 3.12 एकड़ तक कि भूमि का विनयमिकरन माफ किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के होम स्टे को लेकर भी लिया गया निर्णय।

उत्तराखंड राज्य के न्यायालयों में अब मोबाइल कोड के जरिये भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो सकेगी पेशी।

मेगा टैक्सटाइल पार्क पॉलिसी में विस्तार।

लॉक डाउन में बंद रही शराब की दुकानों के राजस्व की वापसी को मंजूरी।

एयरपोर्ट पर भी अब डिपार्टमेंटल वाइन स्टोर को मंजूरी । खुल सकेंगी विदेशी शराब की दुकान।

सोसायटी रजिस्ट्रेशन नीति में संसोधन।

ब्रेकिंग न्यूज़- राज्य कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, इन मामलों पर लगी मोहर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News