
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बुधवार सुबह एक पोकलैंड वाहन खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची एसडीआरएफ की टीम ने खाई से चालक को घायल अवस्था में सकुशल बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ को गहरी खाई में पोखलंड वाहन गिरने की सूचना मिली थी। जिसपर मौके पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लगभग 100 मीटर खाई से चालक किसान चन्द उम्र 54 पुत्र गुमान चन्द निवासी पिथौरागढ़ को घायल अवस्था मे बाहर निकलकर उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

रेस्क्यू टीम में ASI हरीश बंगारी, मुख्य आरक्षी दीपक कुनियाल, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी अनुसूया प्रसाद, आरक्षी सुभास चन्द, पैरामीडिक्स विजय ओवर, चालक दीपक, चालक रविन्द्र शामिल थे।






