
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वही मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है, तथा सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे पुलिस कर्मियों ने खुलवाया।

चौकी प्रभारी लामाचौड से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत बुधवार को कमालुआगंजा में ट्रक संख्या यूपी यूपी 87 टी 2080 और बाइक संख्या यूके 06 बीई 3988 की ज़ोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।





उन्होंने बताया कि प्रथम द्रष्टि से बाइक चालक की दुर्घटना में ही मौत हो गई है, लेकिन डॉक्टर के परीक्षण के बाद कि कोई स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपू भट्ट उम्र लगभग 31 वर्ष मूल रूप से ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज का रहने वाला है। और तहसील से संबंधित कार्य करता है। मृतक के परिवार को पुलिस ने सूचना दे दी है।






