ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/काशीपुर/हल्द्वानी। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहाँ ईद मामने के लिए अपने घर गए दरोगा व उनके परिजनों को रास्ते मे बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दरोगा को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर हायर सेंट्रल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक आसिफ खान ईद मनाने के लिए अपने घर काशीपुर गए हुए थे। विगत देर रात्रि एसआई आसिफ अपने परिजनों के साथ कोतवाली काशीपुर पहुँचे, जहां उन्होंने पुलिस को एक तहरीर सौपते हुए बताया कि वह शहर की गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी बच्चो संग ईद मिलन को अपने मामा के यहां जो ग्राम बेलजुडी में रहते है वही जा रहे थे, कि तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच बदमाश उनके साथ बदसलूकी करने लगे, जिसका दरोगा द्वारा विरोध किया गया तो वह लूट खसोट पर उतारू हो गए।

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि एसआई आसिफ के बड़े भाई असलम खां और उनका भतीजा अशरफ वहां बचाव को पहुंचे तो बदमाश युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया बताया जा रहा है। अवैध असलाह लेकर आए युवकों ने उन सभी पर कातिलाना हमला करते हुए दरोगा और उनके परिजनों कों गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई शुरू कर बदमाश युवकों की धरपकड़ को पुलिस टीम को रवाना किया लेकिन सभी बदमाश पुलिस की पकड़ से बहार बताए जा रहे है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा के पूर्व थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News