ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर जंगल मे डाल दिया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंदिरा नगर निवासी युवती विगत दो-तीन दिन से गुमशुदा थी, जिसकी सूचना युवती के परिजनों के द्वारा थाना बनभूलपुरा में दी गई थी।
सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा युवती की तलाश शुरू कर दी गई।

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

वही विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा युवती की लाश थाना बनभूलपुरा की इंदिरा नगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की है।

इधर मामले की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी शांतनु पराशर, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
प्रीति प्रियदर्शनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल

वही इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसकी लाश आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुई है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा निवासी गुमशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News