हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण इन दिनों लगातार शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर छापेमारी करते हुए सिलिंग की कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को जिला विकास प्राधिकरण संयुक्त सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के शिवालिक विहार में छापेमारी कर बिना अनुमति बन रहे बेसमेंट पर कार्यवाही की तथा कार्यस्थल पर कार्य कर रही जेसीबी और ट्रक को भी सीज़ किया।
संयुक्त सचिव ऋचा सिंह का कहना है कि प्राधिकरण की टीम को दमुवाढूंगा क्षेत्र में बिना अनुमति बन रहे बेसमेंट की सूचना प्राप्त हुई, जिसपर मौके पर पहुँचकर छापेमारी की गई, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है तथा मौके काम कर रहे दो वाहनों को भी सिज़ किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर खनन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, जिसमें खनन विभाग ने एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है का






