हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं जिला प्रशासन की टीम की प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ संयुक्त रूप से लगातार जारी है। आज गुरुवार को मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने मीरा मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान से कई कुंटल प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। वर्तमान में अभियान जारी है।
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी है, जिस के क्रम में आज बाजार क्षेत्र में कार्यवाही कर प्लास्टिक बरामद किया गया है। उन्होंने जनता से अपील है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।
कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सूरज, दिवाकर, बॉबी, मन्नू आदि लोग शामिल रहे।