भाजपा महिला मोर्चा ने किया जिलाध्यक्ष अलका जीना का स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका जीना का कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने अमृत काल के पहले बजट की समीक्षा भी की। साथ ही महिला मोर्चा ने बजट का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार ने अपने बजट से बता दिया कि क्यों उन्हें पूरे देश से जनता का समर्थन मिलता है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हमेशा ही महिलाओं को हर क्षेत्र में स्थान दिया है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार महिलाओं के हक के लिए योजनाओं को फ्लोर पर उतार रही हैं। जिलाध्यक्ष अलका जीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान दिया है, इसलिए भाजपा की जीत में महिलाएं हमेशा अपना योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भी महिला मोर्चा पार्टी को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Read more

Local News