भीमताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति गुरुवार को भीमताल में आयोजित हुई। कार्यसमिति का शुभारंभ भाजपा पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा समाज की 50 प्रतिशत आबादी को जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की मातृशक्ति के लिए की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहा हैं।

पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू करते हुए दोनों चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्यकर्ता उसे कहते हैं, जो अवसर मिलने के बाद अपनी प्रतिभा, क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।