धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा महामंत्री भट्ट ने दी बधाई

धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा महामंत्री भट्ट ने दी बधाई

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद पूरे प्रदेश की नज़र इस बात पर थी, कि अब कौन उत्तराखंड का उत्तराधिकारी बनेगा। क्योंकि भाजपा जिस चेहरे पर चुनाव लग रही थी, वह ही अपनी विधानसभा से चुनाव हार गया।
आपको बताते हुए चले कि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछले कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले, जिसमें से तीसरे मुख्यमंत्री से तोर पर भाजपा ने 70 विधानसभा खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुना। पांच माह के कार्यकाल में धामी ने अपनी जी तोड़ मेहनत से भाजपा को एक बार फिर खड़ा कर दिया।

Advertisement

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतरी। दुर्भाग्यवश भाजपा ने धामी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार धामी अपने विधानसभा सीट खटीमा से हार गए।

वही विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को ही अपना मुख्यमंत्री एवं विधायक दल का नेता बनाया। धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुरेश भट्ट ने उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं विधायक दल के नेता पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News