राममगर। उत्तराखंड में उच्च न्यायालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि से हटाये जा रहे अतिक्रमण के विरोध में रामनगर बाजार शनिवार यानी दो सितम्बर को बंद रहेगा। आंदोलनकारियों की ओर से अतिक्रमणकारियों को मालिकाना हक देने की मांग की गयी है।बंद को रामनगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल की ओर से समर्थन देने का दावा किया गया है। लखनपुर चौक में हुई विभिन्न संगठनों की बैठक में कल पूर्ण बंदी का निर्णय लिया गया।
बताया जा रहा है कि बंद को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश चंद्र और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंनिदर सिंह सेठी की ओर से पूर्ण समर्थन दिया गया है। आंदोलनकारियों की ओर से लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की गयी है। साथ ही कहा गया है कि हटाने से पूर्व लोगों का पुनर्वास किया जाये। वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस अभियान से हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं।






