हल्द्वानी पहुंचे आर्य का समर्थकों ने किया खैरमकदम, बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान

हल्द्वानी पहुंचे आर्य का समर्थकों ने किया खैरमकदम, बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। विगत दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद अपने गृहनगर पहली बार पहुंचे यशपाल आर्य के घर पर दिन पर उनके समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला।

Advertisement

इधर यशपाल के हल्द्वानी आगमन पर उनके घर में नैनीताल, बाजपुर सहित आस-पास की विधानसभाओं से सैकड़ों समर्थक उनसे मिलने उनके घर पर पहुंचे और वे खुश नजर आये। इस असवर पर अपने समर्थकों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है। इसलिए वह बाजपुर के अलावा किसी अन्य स्थान से चुनाव लड़ने की नहीं सोच रहे हैं। वे 2022 में बाजपुर से ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इधर आर्य ने कहा कि वह 5 साल बाद अपनी घर वापसी से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र का अभाव है। वहीं उन्होंने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस पार्टी में ही दिखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है।

हल्द्वानी पहुंचे आर्य का समर्थकों ने किया खैरमकदम, बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान

उधर आर्य ने कहा कि वह प्रचंड जीत का शंखनाद 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य विधायकों के संपर्क में रहने या ना रहने पर उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ समय के इंतजार के बाद दुध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

ब्याज आना अभी भी बाकीं

संजीव आर्या ने कहा कि अभी तो मूलधन वापस लौटा है और ब्याज आना बाकीं है। उन्होंने कहा कि ब्याज इतना वापस आयेगा कि इसे खुले हाथों से सिमटना मुश्किल हो जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साढ़े चार साल तक ब्यूरोक्रेशी ने सरकार चलायी।

हल्द्वानी पहुंचे आर्य का समर्थकों ने किया खैरमकदम, बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान
हल्द्वानी पहुंचे आर्य का समर्थकों ने किया खैरमकदम, बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News