हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान हल्द्वानी के महापौर डा. जोगेंद्र रौतेला और आयुक्त पंकज उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने अपने संबोधन में देश के अमर सेनानियों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मेयर ने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है, जहां सभी धर्म, सभी जाति और अनेक मजहबों के लोग निवास करते हैं। ये आपस में भाईचारे के साथ रहकर देष की की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस दौर में उत्तराखंड तेजी के साथ विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। जिसमें हल्द्वानी नगर निगम महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रहा है। इस दौरान नगर निगम परिसर में पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और लोग मौजूद थे।