नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक रेस्टोरेंट में चल रही अवैध कसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस से मौके ने लाखों रुपए सहित हज़ारो कसीनो चिप बरामद की है। पुलिस जुआ खेलते कई लोगो को भी गिरफ्तार किया हैं।
सूत्रों के प्राप्त जानकारी के नैनीताल जिले के डोलमार में स्थित एक रेस्टोरेंट/रिसोर्ट में अवैध रूप के कसीनो संचालित किया जा रहा था। पुलिस की एक टीम ने देर रात छापेमारी कर अवैध कसीनो को बंद कराया। पुलिस ने मामले में कई महिलाओं और कई पुरुषों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से लाखों की नकदी और हज़ारो कसीनो चिप भी बरामद की है।






