देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।









