हल्द्वानी। शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न सेंसटिव प्वाइंट्स पर अभियान चलाया। सीओ नितिन लोहनी और एआरटीओ रश्मि भट्ट की टीम ने वाहनों की चेकिंग की।

अभियान के दौरान 35 वाहनों का चालान किया गया और 5 ऑटो रिक्शा को सीज किया गया। इससे पहले एक कार्यशाला में छात्राओं ने कुछ ऐसे स्थानों की पहचान की थी, जिन्हें वे असुरक्षित मानती थीं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, ताकि इन स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।