देहरादून। दरगाह शरीफ पिरान कलियर में सवा करोड़ के घोटाले का आरोपी लेखाकार 17 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामी आरोपी लेखाकार जमाल खान निवासी बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर ने वर्ष 2007 व उससे पूर्व दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों मे हेराफेरी कर सवा करोड़ रूपये का गबन किया था। उसके खिलाफ 17 अक्टूबर 2007 को थाना रुड़की जनपद हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि तब से वह फरार चल रहा था। उसके गिरप्तारी के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25000 रु का इनाम घोषित किया गया था। वह 17 वर्षों से अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। उत्तराखंड एसटीएफ ने फरार आरोपी के मामले में जानकारी एकत्रित कर उसे बेजोड़ी टोला थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया। एसटीएफ टीम ने निरीक्षण अबुल कलाम, उपनिरीक्षक यादवेंद्र बाजवा, उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी, अपर उपनिरीक्षक संजय मल्होत्रा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र चौहान, कांस्टेबल मोहन असवाल, कांस्टेबल अर्जुन सिंह व उपनिरीक्षक अकरम अहमद कोतवाली रुड़की शामिल रहे।