अभय ने किया हल्द्वानी का नाम रोशन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है, जहाँ हल्द्वानी एक बेटे में यूपीएससी में टॉप करके हल्द्वानी व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

Advertisement

आपको बताते हुए चले कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित इंडियन इकॉनोमिक सर्विस (Indian Economic Service) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (Indian Statistical Service) के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। सोमवार को आयोग ने आईईएस (IES) और आईएसएस (ISS) की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया।

परीक्षा परिणाम में हल्द्वानी के शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी टापर रहे हैं। वह मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी हैं। उनकी मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत है। जबकि पिता ललित मोहन जोशी का निधन हो चुका है। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और 12वीं की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद दो साल तक एक निजी कंपनी में काम करते हुए सिविल सर्विसेज की पढ़ाई भी जारी रखी। यूपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास है। अभय जोशी ने अपनी मां व गुरुजनों की प्रेरणा बताई। अभय जोशी को उनकी सफलता पर लगातार बधाईयां मिल रही है।

अभय ने किया हल्द्वानी का नाम रोशन
अभय ने किया हल्द्वानी का नाम रोशन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News