एआईएमआईएम प्रत्याशी मतीन ने जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

एआईएमआईएम प्रत्याशी मतीन ने जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेलादुल मुस्लिमीन के 59 विधानसभा हल्द्वानी के प्रत्याशी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी रोड और हीरा नगर में जनसंपर्क कर जनता से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की।

Advertisement

इसके साथ ही मतीन ने लाइन नंबर 18, ताज मस्जिद के पास, इंदिरा नगर व नई बस्ती में एआईएमआईएम के कार्यलयों का भी विधिवत रूप से उद्घाटन किया। जिसके पश्चात एआईएमआईएम प्रत्याशी मतीन ने इंदिरा नगर इशरत मैरिज हॉल में एक सभा को संबोधित किया और जनता से अपने व एआईएमआईएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

एआईएमआईएम प्रत्याशी मतीन ने जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News