भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा व 200 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा व 200 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रुद्रपुर। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के रूद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी शिव अरोड़ा व उनके लगभग 200 समर्थकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मिली जानाकारी के अनुसार प्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन रूद्रपुर में कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। काफी प्रत्याशी नामांकन कराने आये थे। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने आये। इस दौरान गेट के बाहर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे।

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा व 200 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

पंतनगर के थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह डांगी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी व उनके डेढ़ से दो सौ समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला किया दर्ज किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News