ब्रेकिंग न्यूज़- थाना बनभूलपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़- थाना बनभूलपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में सम्पन्न कराये जाने के लिये अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध नशे के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में एस०पी०सिटी हल्द्वानी हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा नशे तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त कर 1 बुलेरो कार संख्या यूके O4 टीए 8218 से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़- थाना बनभूलपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपनी कार टैक्सी के माध्यम से बड़ी मात्रा में पहाड़ी क्षेत्र खंश्यू से लाकर चरस की तस्करी कर रहा है। जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को हल्द्वानी रोडवेज के पीछे गोलचा कंपाउंड जवाहर नगर बनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में संबंधित धाराओं के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी नैनीताल नंदन सिंह रावत, उपनिरीक्षक भुवन राणा, कॉन्स्टेबल अमनदीप, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कॉन्स्टेबल एसओजी अशोक रावत, कॉन्स्टेबल एसओजी अनिल गिरी, कॉन्स्टेबल एसओजी कुंदन कठायत, कॉन्स्टेबल एसओजी त्रिलोक सिंह शामिल रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News