यूथ कांग्रेस ने बदहाल व जर्जर मार्गो के विरोध में किया भाजपा व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के बदहाल व जर्जर मार्गो के विरोध में भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बियारशिबा स्कूल के सामने मेन रोड में मार्ग में हुए गड्ढों पर प्याज व पालक लगाकर रोष प्रकट किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी बिल्कुल विपरीत है, इनकी डबल इंजन सरकार सिर्फ जनता का उत्पीड़न कर सकती हैं, जिनका विकास से कोई लेना देना नही है।

Advertisement

यूथ कांग्रेस ने बदहाल व जर्जर मार्गो के विरोध में किया भाजपा व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि मार्गो की हालत जर्जर हैं, मार्ग में गड्डे हैं या गड्डो में मार्ग यह लगाना मुश्किल है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, जिला उपाध्यक्ष हेंमत कुमार सूरज, सालिम सिद्दीकी, पूरन बिष्ट, सुमित कुमार, रिजवान हुसैन, तरन बिन्द्रा, इसरत अली, बबनित सिंह, मनीष चौहान, गोबिंद बिष्ट, पवन मेहता, अंकित परिहार, मनदीप सिंह, सलीम, रवि सागर, मानस बेलवाल, प्रदीप बिष्ट, आशीष कुडई, अभिषेक बिष्ट, शंकर कोहली, लक्ष्मीकांत, गुरकीरत सिंह, जीवन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News